फुलवारीशरीफ : किसी भी हाल में सीएए नहीं करेंगे कबूल

इमारत-ए-शरिया फुलवारी में हुई मीटिंग फुलवारीशरीफ : नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन अमीर-ए-शरीयत हजरत मौलाना मोहम्मद वली रहमानी की अध्यक्षता में इमारत-ए-शरिया फुलवारीशरीफ के कान्फ्रेंस हॉल में हुआ. सभी ने सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर का विरोध किया. मौलाना वली रहमानी ने किसी भी हाल में सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी […]

इमारत-ए-शरिया फुलवारी में हुई मीटिंग
फुलवारीशरीफ : नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन अमीर-ए-शरीयत हजरत मौलाना मोहम्मद वली रहमानी की अध्यक्षता में इमारत-ए-शरिया फुलवारीशरीफ के कान्फ्रेंस हॉल में हुआ. सभी ने सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर का विरोध किया. मौलाना वली रहमानी ने किसी भी हाल में सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी कबूल नहीं करेंगे. 25 जनवरी को होने वाली मानव शृंखला और 29 को भारत बंद का समर्थन करेंगे. बैठक का संचालन कार्यवाहक नाजिम इमारत-ए-शरिया मौलाना शिब्ली कासमी ने किया.
इस मौके पर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस नेता सदानंद सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद, सीपीआइ के सत्य नारायण सिंह, माले के धीरेंद्र सिंह रहे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >