पटना : योगीपुर में आज से हटेगा अतिक्रमण

आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा पटना : अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है. जिला प्रशासन ने इसके लिए चार टीमों का गठन किया है. इसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. इनमें से दो टीमें सदर इलाके में अतिक्रमण को हटायेगी. अतिक्रमण के लिए […]

आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा
पटना : अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है. जिला प्रशासन ने इसके लिए चार टीमों का गठन किया है. इसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. इनमें से दो टीमें सदर इलाके में अतिक्रमण को हटायेगी. अतिक्रमण के लिए योगीपुर में 12 स्थल पहले से चिह्नित हैं, जिन्हें हटाया जायेगा. योगीपुर में पहले कुल 61 स्थल चिह्नित किये गये थे.
जिसमें से 49 जगहों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है. अब 12 स्थलों से अतिक्रमण हटाया जायेगा. अतिक्रमण वाले स्थल के संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है. कुछ लोगों ने खुद से अतिक्रमण हटाया भी है. जिन लोगों ने अब तक नालों की जमीन पर कब्जा किया हुआ है, उन्हीं लोगों की ओर से बनायी गयी संरचना को तोड़ा जायेगा. जिला प्रशासन ने चिह्न लगाकर उन्हें कब्जा हटाने का निर्देश दिया था.
दानापुर में भी चलेगा अभियान
अतिक्रमण हटाने वाली दूसरी टीम सर्पेंटाइन नाला व दानापुर इलाके में अतिक्रमण को हटायेगी. यहां भी स्थल चिह्नित किये जा चुके हैं. लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है. कुछ लोगाें ने कच्चा और कुछ ने पक्का निर्माण किया है. नापी करके निशान लगाया जा चुका है. मजिस्ट्रेट की टीम उसी हिसाब से अतिक्रमण हटवायेगी. एडीएम (विधि-व्यवस्था) कन्हैया प्रसाद सिंह ने बताया कि चार टीमों का गठन किया गया है. सदर व दानापुर इलाके में अतिक्रमण अभियान चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >