इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश को अलग से परीक्षा नहीं

पटना : बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों व बिहार वेटनरी कॉलेजों में एडमिशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (बीसीइसीइ) अब कोई एग्जाम नहीं लेगा. इस संबंध में शनिवार को बीसीइसीइ ने अधिकारिक बयान जारी किया है. बीसीइसीइ के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों […]

पटना : बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों व बिहार वेटनरी कॉलेजों में एडमिशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (बीसीइसीइ) अब कोई एग्जाम नहीं लेगा. इस संबंध में शनिवार को बीसीइसीइ ने अधिकारिक बयान जारी किया है.

बीसीइसीइ के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एनटीए की ओर से आयोजित जेइइ मेन के वैलिड स्कोर पर ही एडमिशन होगा. वहीं, पशु चिकित्सा कॉलेजों में नीट यूजी की मेधा सूची के आधार पर एडमिशन होगा. इसमें राज्य सरकार की स्वीकृति प्राप्त है.
सिन्हा ने कहा कि जो अभ्यर्थी बिहार राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं वेटनरी कॉलेजों में एडमिशन के इच्छुक हैं वे जेइइ मेन व नीट यूजी की परीक्षा में सम्मिलित हों. जेइइ मेन व नीट यूजी की मेधा सूची में सम्मिलित बिहार राज्य के अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर बीसीइसीइ काउंसेलिंग के माध्यम से एडमिशन लेगा.
राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों एवं आयुष कॉलेजों में भी एडमिशन नीट यूजी के आधार पर ही लिया जाता है. अब बिहार राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों और वेटनरी, मेडिकल, आयुष जैसे संस्थानों एडमिशन के लिए बीसीइसीइ की ओर से कोई अलग से प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी. इस संबंध में बीसीइसीइ ससमय वेबसाइट पर सूचनाएं जारी करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >