CAA-NPR का विरोध करनेवालों पर गिरिराज ने वीडियो साझा कर बोला हमला, कहा...

पटना : बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीए) को लेकर ट्वीट कर विपक्ष पर हमला बोला है. साथ ही ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो भी साझा किया […]

पटना : बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीए) को लेकर ट्वीट कर विपक्ष पर हमला बोला है. साथ ही ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो भी साझा किया है.

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘सीएए-एनपीआर का विरोध करनेवाले वही लोग हैं, जो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध कर रहे थे. जैसे- ममता, राहुल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और ओवैसी जैसे पाकिस्तान परस्त लोग, ओवैसी के भाई तो दो कदम आगे रहते हैं… वो कहते है 15 min में… सुनिए…’

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1209690910964846593?ref_src=twsrc%5Etfw

मालूम हो कि गिरिराज सिंह भारत में बढ़ती जनसंख्या को लेकर हमेशा ट्वीट करते रहे हैं. अब नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करनेवालों पर निशाना साधते हुए हमला बोला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >