फुलवारीशरीफ : एम्स के डाॅक्टरों ने महिला को दी नयी जिंदगी

फुलवारीशरीफ : एम्स के डाक्टरों ने बीस साल से गले में थायराइड ट्यूमर को लेकर परेशान भटक रही महिला का सफल ऑपरेशन कर एक नयी जिंदगी दी. जिससे उसके परिवार वाले बेहद खुश हैं. सीतामढ़ी की रहने वाली 40 वर्षीय रामदुलारी देवी सीतामढ़ी से लेकर पटना के कई निजी अस्पताल में गयी, मगर किसी डाॅक्टर […]

फुलवारीशरीफ : एम्स के डाक्टरों ने बीस साल से गले में थायराइड ट्यूमर को लेकर परेशान भटक रही महिला का सफल ऑपरेशन कर एक नयी जिंदगी दी.

जिससे उसके परिवार वाले बेहद खुश हैं. सीतामढ़ी की रहने वाली 40 वर्षीय रामदुलारी देवी सीतामढ़ी से लेकर पटना के कई निजी अस्पताल में गयी, मगर किसी डाॅक्टर ने थायराइड का ऑपरेशन करने की राय नहीं दी. थक-हार कर वह पटना एम्स पहुंची. इमरजेंसी एंड ट्राॅमा के हेड सह प्रख्यात सर्जन डाॅ अनिल ने थायराइड से पीड़ित महिला को देखा, तो ऑपरेशन करने का निर्णय लिया.

शुक्रवार डाॅ अनिल ने महिला के गले से दो किलो 7 सौ ग्राम थायराईड टयूमर निकाल कर सफल ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद जैसे ही महिला ने आंखें खोलीं उसके परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सभी सदस्य डाॅ अनिल एंड टीम को बधाई दे रहे थे. डाॅ अनिल कुमार ने बताया कि बिहार में गले से इतना बड़ा थायराइड ट्यूमर अब तक नहीं निकला है. इस से पहले दिल्ली एम्स में तीन किलो का थायराइड ट्यूमर निकला गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >