धरना जारी, सेवादारों को समझाने पहुंचे अधिकारी

पटना सिटी : पटना साहिब में सेवादारों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा. धरना दे रहे सेवादारों के उग्र तेवर को देख कर सुलह कराने के लिए गुरुवार को नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, एसडीओ राजेश रौशन व एएसपी मनीष कुमार भी पहुंचे और सेवादारों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया. […]

पटना सिटी : पटना साहिब में सेवादारों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा. धरना दे रहे सेवादारों के उग्र तेवर को देख कर सुलह कराने के लिए गुरुवार को नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, एसडीओ राजेश रौशन व एएसपी मनीष कुमार भी पहुंचे और सेवादारों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया.

साथ ही मुख्य द्वार के समीप में बरामदा में धरना देने को कहा. सेवादार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने उनकी मांगों को सुनने के बाद प्रबंधक कमेटी से भी बात की है. जिसमें प्रबंधक कमेटी की ओर से अधिकारियों को दो दिनों के अंदर समस्या के समाधान की बात कही गयी है. अध्यक्ष ने बताया कि समस्या के समाधान होने तक धरना कायम रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >