पटना : सृजन घोटाले में अभियुक्त गयी जेल

पटना : सीबीआइ दो के विशेष जज ने सृजन घोटाले में फरार चल रही महिला अभियुक्त शुभालक्ष्मी प्रसाद को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 10 दिसंबर तक के लिए बेऊर जेल भेज दिया है. शुभालक्ष्मी प्रसाद को सीबीआइ ने गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया था. उक्त मामले में सीबीआइ ने मो सरफुद्दीन, […]

पटना : सीबीआइ दो के विशेष जज ने सृजन घोटाले में फरार चल रही महिला अभियुक्त शुभालक्ष्मी प्रसाद को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 10 दिसंबर तक के लिए बेऊर जेल भेज दिया है. शुभालक्ष्मी प्रसाद को सीबीआइ ने गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया था. उक्त मामले में सीबीआइ ने मो सरफुद्दीन, अतुल रमन सरिता झा व सुभालक्ष्मी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोप पत्र दाखिल किया था. परंतु शुभालक्ष्मी अभी तक मामले में फरार चल रही थी, जबकि अन्य अभियुक्त जेल में बंद हैं. सुभालक्ष्मी पर आरोप है कि सृजन संस्थान के पदाधिकारी के हैसियत से उन्होंने करोड़ो रुपये का गबन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >