पटना : एनआइओएस डीएलएड सफल अभ्यर्थियों की सुनवाई आज भी

पटना : पटना हाइकोर्ट में गुरुवार को एनआइओएस डीएलएड सफल अभ्यर्थियों की सुनवाई अधूरी रह गयी. शुक्रवार को पुन: सुनवाई होगी. डीएलएड अभ्यर्थी संघ ने कहा कि जानबूझ कर सरकार के अधिवक्ता देर से पहुंचे और न्यायालय से एक दिन का और समय मांगा है. इस कारण शुक्रवार को सुनवाई होगी. डीएलएड अभ्यर्थी संघ के […]

पटना : पटना हाइकोर्ट में गुरुवार को एनआइओएस डीएलएड सफल अभ्यर्थियों की सुनवाई अधूरी रह गयी. शुक्रवार को पुन: सुनवाई होगी. डीएलएड अभ्यर्थी संघ ने कहा कि जानबूझ कर सरकार के अधिवक्ता देर से पहुंचे और न्यायालय से एक दिन का और समय मांगा है.
इस कारण शुक्रवार को सुनवाई होगी. डीएलएड अभ्यर्थी संघ के अधिवक्ता वाइवी गिरी ने मजबूती से अभ्यर्थियों के सारे पक्षों को रखा. सबूतों भी दिखाये गये. इस पर जस्टिस ने सरकारी वकीलों के दलिलों को नकार दिया तथा फटकार लगायी कि अगर इस तरह से सभी को परेशान करना था तो यह कोर्स कराया ही क्यों गया.
संघ के अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि गुरुवार को आमरण अनशन का 13वां बीत गया. सरकार के तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है. सरकार डिग्री को मान्यता दे और नियोजन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >