पटना सिटी : एटीएम तोड़ने का प्रयास सीसीटीवी कैमरा उखाड़ा

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम का मामला पटना सिटी : मालसलामी थाने की मारूफगंज मंडी में स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम में गुरुवार की देर रात तोड़ने का प्रयास किया गया. हालांकि सफलता नहीं मिली. तब इस स्थिति में एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को चोरों ने उखाड़ कर नष्ट कर दिया. […]

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम का मामला
पटना सिटी : मालसलामी थाने की मारूफगंज मंडी में स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम में गुरुवार की देर रात तोड़ने का प्रयास किया गया. हालांकि सफलता नहीं मिली.
तब इस स्थिति में एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को चोरों ने उखाड़ कर नष्ट कर दिया. शुक्रवार को जब बैंक खुला, तब शाखा प्रबंधक रौबिंस कुमार की नजर एटीएम पर पड़ी.
इसके बाद शाखा प्रबंधक ने इसकी सूचना मालसलामी थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची मालसलामी थाना पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल आरंभ की. मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रबंधक की ओर से एटीएम से रुपये गायब नहीं होने की बात कही गयी है.
प्रबंधक के अनुसार चोरी की चेष्टा की गयी है. मालसलामी पुलिस ने बताया कि अभी तक इस संबंध में बैंक की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंच कर जांच-पड़ताल की है. स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है. लोगों का कहना है कि महज छह सौ फलांग की दूरी पर थाना है, लेकिन गश्ती कमजोर होने की वजह से इस प्रकार की घटना हुई. बताते चलें कि इससे पहले भी चोरों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छह से अधिक जगहों पर एटीएम को तोड़ चोरी का प्रयास किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >