खगौल : रिटायर रेलकर्मी के घर से लाखों की चोरी

खगौल : थाना क्षेत्र के सैदपुरा में रिटायर रेलकर्मी जगदीश चंद्र के बंद घर से चोरों ने लाख की चोरी की. गृहस्वामी जगदीश चंद्रा ने थाना में लिखित शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि दो सितंबर को घर में ताला बंद कर पत्नी के साथ मुंबई बेटे के पास गये थे. बुधवार को जब मुंबई […]

खगौल : थाना क्षेत��र के सैदपुरा में रिटायर रेलकर्मी जगदीश चंद्र के बंद घर से चोरों ने लाख की चोरी की. गृहस्वामी जगदीश चंद्रा ने थाना में लिखित शिकायत दी है.
उन्होंने बताया कि दो सितंबर को घर में ताला बंद कर पत्नी के साथ मुंबई बेटे के पास गये थे. बुधवार को जब मुंबई से लौट कर घर आया तो देखा कि बाहर से घर बंद है. घर में अंदर गया तो एक कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ है. कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ है. दीवान पलंग, बक्सा में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. इसकी सूचना पुलिस दी.
उन्होंने बताया कि करीब तीन लाख का जेवर, नकद, एलइडी टीवी, इन्वर्टर-बैटरी समेत अन्य कीमती सामान चोरों ने चोरी कर लिया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि सूचना मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >