पटना : दो अक्तूबर को खुले रहेंगे स्कूल, होंगे कई कार्यक्रम

पटना : दो अक्तूबर को प्रदेश के सभी स्कूल खुलेंगे. पहले से घोषित अवकाश रद्द कर दिया गया है. अधिकारियों को भी इस दिन स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करानी होगी. उस दिन स्कूल सुबह 7 से 11:30 बजे तक खुलेंगे. पहले प्रभात फेरी लगायी जायेगी, जिसमें जल-जीवन-हरियाली और बापू पर आधारित नारे लगाये जायेंगे. इसके […]

पटना : दो अक्तूबर को प्रदेश के सभी स्कूल खुलेंगे. पहले से घोषित अवकाश रद्द कर दिया गया है. अधिकारियों को भी इस दिन स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करानी होगी. उस दिन स्कूल सुबह 7 से 11:30 बजे तक खुलेंगे. पहले प्रभात फेरी लगायी जायेगी, जिसमें जल-जीवन-हरियाली और बापू पर आधारित नारे लगाये जायेंगे. इसके बाद स्कूल में बापू की पाती व एक था मोहन पुस्तक का वाचन होगा. इसके अलावा बच्चे पेड़ लगाने, पानी व बिजली बचाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने व सफाई की शपथ लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >