पटना : बाइकर्स गैंग के फरार तीनों आरोपितों के घर पुलिस का छापा

पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉम्प्लेक्स की गेट से फरार बाइकर्स गैंग के तीनों आरोपितों के घर पुलिस ने सोमवार को छापा मारा. हालांकि किसी भी आरोपितों का पता नहीं चला. पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने के साथ ही उनकी फोटो लेकर थाने गयी है. इनके गैंग के पकड़े गये […]

पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉम्प्लेक्स की गेट से फरार बाइकर्स गैंग के तीनों आरोपितों के घर पुलिस ने सोमवार को छापा मारा. हालांकि किसी भी आरोपितों का पता नहीं चला. पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने के साथ ही उनकी फोटो लेकर थाने गयी है. इनके गैंग के पकड़े गये रमण राज की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की है. पुलिस की मानें तो तीनों आरोपित पटना में ही छिपे हैं.
इसमें कायस्थ टोला जिला सहरसा का निवासी रोहित मिश्रा और आकाश सिंह बोरिंग रोड इलाके में रहते हैं. वहीं तीसरा आरोपित राकेश कुमार इंद्रपुरी का निवासी है. पाटलिपुत्र थाना प्रभारी कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि रमण राज की निशानदेही पर तीनों आरोपितों के घर छापेमारी की गयी. हालांकि वे घर से फरार मिले, लेकिन वे जल्द पकड़े जायेंगे. शनिवार की रात पाटलिपुत्र थाने के आनंद विहार कॉम्प्लेक्स की गेट फांद चार आरोपित भाग रहे थे, इसमें रमण राज पकड़ा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >