पटना : मनरेगा से मिलेंगे सौ दिनों के काम

पटना : अगले वित्तीय वर्ष में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा के तहत राज्य के लोगों को पूरे एक सौ दिनों का रोजगार दिया जायेगा. इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है. इस बार मनरेगा के तहत सारी योजनाएं प्रकृति जल संसाधन एवं प्रबंधन के तहत काम के आधार पर […]

पटना : अगले वित्तीय वर्ष में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा के तहत राज्य के लोगों को पूरे एक सौ दिनों का रोजगार दिया जायेगा. इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है.
इस बार मनरेगा के तहत सारी योजनाएं प्रकृति जल संसाधन एवं प्रबंधन के तहत काम के आधार पर ही स्वीकृति की जायेंगी. विभाग के मनरेगा आयुक्त सीपी खंडूजा ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के सारे काम पौधारोपण और जल संचयन के लिए ही किये जायेंगे. इसके लिए सभी जिलों को निर्देश जारी किये जा रहे हैं.
टास्क दिया जा रहा है कि 31 दिसंबर तक प्रत्येक पंचायत से ग्रामसभा का आयोजन कर योजनाओं को स्वीकृत कर विभाग के पास भेज दिया जाये. ताकि, विभाग बजट स्वीकृति के लिए अपना प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज सके.
गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 45 दिनों का काम दिया गया है और इसकी संभावना है कि मार्च तक 60 दिनों का काम कराया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >