बम के संदेह में खोजी कुत्तों से सुंघवाया, मिला डॉक्टर का बैग

पटना : रविवार की रात 1.10 बजे कांस्टेबल नारायण नायक और मुकेश्वर सिंह अनिसाबाद स्थित सीआइएसएफ यूनिट लाइन के पास खड़े होकर नाइट डयूटी कर रहे थे, तभी उन्होंने एक काले रंग का ऑफिस बैग आइएसएफ यूनिट के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर पड़ा देखा. खतरे की आशंका को देखते हुए खोजी कुत्तों को लाकर […]

पटना : रविवार की रात 1.10 बजे कांस्टेबल नारायण नायक और मुकेश्वर सिंह अनिसाबाद स्थित सीआइएसएफ यूनिट लाइन के पास खड़े होकर नाइट डयूटी कर रहे थे, तभी उन्होंने एक काले रंग का ऑफिस बैग आइएसएफ यूनिट के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर पड़ा देखा. खतरे की आशंका को देखते हुए खोजी कुत्तों को लाकर पहले उसे सूंघवाया गया. फिर उसे दोनों जवानों ने इंस्पेक्टर मनमोहन कुमार की उपस्थिति में खोला.

बैग में दो एसबीआइ पासबुक, आधार कार्ड और डॉ दिलीप कुमार सिंह के नाम से कुछ दस्तावेज, उनका मोबाइल नंबर, 30 हजार नकद और कुछ दवाइयां रखी थी. मिले मोबाइल नंबर पर फोन करने पर सासाराम जिला अस्पताल के डॉ दिलीप कुमार सिंह से बातचीत हुई. उन्होंने बताया कि उनका बैग फुलवारीशरीफ क्षेत्र से गायब हो गया था.
उन्होंने अपना बैग अपने पटना में रहनेवाले अपने एक संबंधी ब्रजेश कुमार को दे देने को कहा. जिन्होंने सीआइएसएफ यूनिट लाइन आकर बैग ले लिया. सीआइएसएफ के कमांडेंट विशाल दुबे ने दोनों जवानों को उनके ईमानदारी के लिए जल्द पुरस्कृत करने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >