पटना : दिसंबर तक चुनाव नहीं हुआ तो कोर्ट जायेंगे : नरेंद्र

पटना : ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ऑफ इस्टर्न इंडिया (एएइआइ) में 12 वर्षों से न तो पदाधिकारियों का चुनाव हुआ है और न तो वार्षिक आमसभा का आयोजन. अगर दिसंबर तक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव और वार्षिक आमसभा नहीं हुई, तो संस्था के सदस्य मामले को लेकर कोर्ट में जायेंगे. ये बातें एएइआइ के वरीय सदस्य […]

पटना : ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ऑफ इस्टर्न इंडिया (एएइआइ) में 12 वर्षों से न तो पदाधिकारियों का चुनाव हुआ है और न तो वार्षिक आमसभा का आयोजन. अगर दिसंबर तक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव और वार्षिक आमसभा नहीं हुई, तो संस्था के सदस्य मामले को लेकर कोर्ट में जायेंगे.
ये बातें एएइआइ के वरीय सदस्य विंग कमांडर नरेंद्र कुमार ने गुरुवार को बांकीपुर क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं. उन्होंने बताया कि कई वर्षों से एसोसिएशन के दो लोगों ने इसे अपने पॉकेट की संस्था बना रखा है. इसके कारण 116 साल पुरानी संस्था के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने बताया कि चुनाव कराने और वार्षिक आमसभा करने को लेकर सदस्यों ने दबाव बनाया, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >