पटना : जब तक अन्य राज्यों में प्रतिबंधित नहीं होगी शराब व गुटखा, राज्य में बंदी का फायदा नहीं

जदयू विधायक- अमरनाथ गामी ने कहा, फेसबुक पर भी लिखे पोस्ट पटना : जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने राज्य में शराबबंदी व गुटखा बंदी पर अपनी राय रखी है. फेसबुक पर लिखे पोस्ट के बाद जब प्रभात खबर ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी या गुटखा बंदी का फायदा तभी […]

जदयू विधायक- अमरनाथ गामी ने कहा, फेसबुक पर भी लिखे पोस्ट
पटना : जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने राज्य में शराबबंदी व गुटखा बंदी पर अपनी राय रखी है. फेसबुक पर लिखे पोस्ट के बाद जब प्रभात खबर ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी या गुटखा बंदी का फायदा तभी मिलेगा. जब देश के अन्य राज्यों में भी से सब प्रतिबंधित होंगे.
नहीं, तो ऐसे में राज्य में इन उत्पादों का अवैध रूप से व्यापार होते रहेगा. इससे राज्य के राजस्व नुकसान के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी अधिक नुकसान होगा. इस सवाल पर कि क्या उनके स्टैंड पर जदयू या मुख्यमंत्री तरफ से कोई प्रतिक्रिया आयी है? उन्होंने बताया कि मेरे फेसबुक पोस्ट पर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
यह मेरी व्यक्तिगत राय है. हालांकि, गामी यही नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि अगर शराब इतना ही खराब रहता तो देश दुनिया में क्यों बनता व बिकता. पढ़े लिखे लोग भी रात में इसका थोड़ा सेवन करते थे. हां, ये सही बात है कि गरीब लोग प्रतिदिन 500 की कमाई कर 400 रुपये का शराब पी जाते थे. राज्य में शराबबंदी से उनको लाभ हुआ है.
गामी ने अपनी बातों को लेकर फेसबुक पर दो लंबे पोस्ट किये हैं. पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि बिहार सरकार के अजब गजब नीति का विरोध नहीं करोगे, तो कल कटोरा लेकर दिल्ली स्टेशन पर भीख मांगने को तैयार रहो.
गुटखे पर प्रतिबंध सफल : प्रधान सचिव
पटना. तंबाकू पदार्थ की मिलावट को लेकर गुटखा पर लगाये गये प्रतिबंध पूरी तरह से सफल रहा है. गुटखा उत्पादन करनेवाली कंपनियों द्वारा इसकी जगह पान मसाला के रूप में नये पैकेट को उतारा. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में 15 प्रकार के पान मसालों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. उन्होंने कहा कि गुटखा पर प्रतिबंध सफल रहा है. इनकी जांच में मैगनेशियम कार्बोनेट की मात्रा पायी गयी है. यह अधिक चिंताजनक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >