पटना : एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ ने किया नंग-धड़ंग प्रदर्शन

पटना : बिहार राज्य एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ का आमरण अनशन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा. इस दौरान दोपहर में अभ्यर्थियों ने नंग-धडंग प्रदर्शन किया. वहीं, अनशन पर बैठे रामप्रीत कुमार, राजेंद्र प्रसाद, धनंजय कुमार सिंह की स्थिति नाजुक होती जा रही है. संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि अब तक […]

पटना : बिहार राज्य एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ का आमरण अनशन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा. इस दौरान दोपहर में अभ्यर्थियों ने नंग-धडंग प्रदर्शन किया. वहीं, अनशन पर बैठे रामप्रीत कुमार, राजेंद्र प्रसाद, धनंजय कुमार सिंह की स्थिति नाजुक होती जा रही है. संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि अब तक सुध लेने के लिए कोई नहीं आया है. कई लोगों की तबीयत खराब होती जा रही है. संघ की मांग सही है.
अब तक के 5520 उत्क्रमित माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय जो बिना शिक्षक के चल रहे है, उन विद्यालयों की रिक्तियों को जोड़ कर छठे चरण शिक्षक नियोजन प्रक्रिया पूरी की जाये. मार्च में 19500 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की घोषणा हुई थी, जिसे छठे चरण में नहीं जोड़ा गया है. इसे जोड़ कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >