बिहटा से कोइलवर तक लगा रहा महाजाम

बिहटा : कोइलवर पुलिस की मनमानी के कारण पिछले दो दिनों से कोइलवर पुल से बिहटा तक लोग महाजाम से जूझ रहे हैं. बिहटा चौराहा से लेकर कोइलवर पुल तक 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को पांच घंटे तक का समय लग रहा है. इससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. बताया […]

बिहटा : कोइलवर पुलिस की मनमानी के कारण पिछले दो दिनों से कोइलवर पुल से बिहटा तक लोग महाजाम से जूझ रहे हैं. बिहटा चौराहा से लेकर कोइलवर पुल तक 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को पांच घंटे तक का समय लग रहा है. इससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.
बताया जा रहा कोइलवर पुल पर परिचालन के लिए दोनों ही छोर पर भोजपुर पुलिस के जवान तैनात हैं. कई बार परिचालन के मानक तय भी किये गये हैं कि एक घंटा के अंतराल पर दोनों छोर पर फंसे वाहनों को चलाया जाये, लेकिन पिछले दो दिनों से कोइलवर पुलिस इस निर्धारित तरीके से परिचालन नहीं हो रहा है. इससे बिहटा की ओर से वाहन रेंगते हुए 10 किमी की दूरी तय कर पा रहे हैं.
गांधी सेतु पर दिखा वाहनों का दबाव : पटना सिटी. महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार की शाम को जाम की स्थिति वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से बन गयी थी. दरअसल महात्मा गांधी सेतु पर हाजीपुर की तरफ एक वाहन खराब होने से जाम की स्थिति बन गयी थी. सेतु पर तैनात पुलिसकर्मियों ने खराब वाहन को साइड करा परिचालन को धीरे-धीरे सामान्य किया. खासतौर पर पटना से हाजीपुर जाने वाले लेन पर जाम की स्थिति अधिक थी.
बताते चलें कि सेतु को संजीवनी देने व सुपर स्ट्रक्चर में बदलने का कार्य हाजीपुर में पश्चिमी लेन पर चल रहा है. इस परिस्थिति में सेतु पर महज एक लेन पूर्वी लेन पर ही वाहनों का परिचालन हो रहा है. जाम की वजह से परिचालन में मुश्किल होती है. हाजीपुर की तरफ पाया संख्या 44 से लेकर हाजीपुर की तरफ पाया संख्या दस तक वाहनों का दबाव कायम था. इससे वाहनों के दबाव बढ़ने की स्थिति में जाम की समस्या बनती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >