अब दिन में दो बार ही मरीज से मिल सकेंगे नये परिजन

आनंद तिवारी, पटना : सूबे के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में अब नये परिजन दिन के दो बार ही मरीज से मिल सकेंगे. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टाइमिंग फिक्स कर दी है. नयी टाइमिंग के अनुसार परिजन सुबह 11 से 12 और शाम 4 से 6 बजे तक अपने मरीज से मुलाकात […]

आनंद तिवारी, पटना : सूबे के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में अब नये परिजन दिन के दो बार ही मरीज से मिल सकेंगे. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टाइमिंग फिक्स कर दी है. नयी टाइमिंग के अनुसार परिजन सुबह 11 से 12 और शाम 4 से 6 बजे तक अपने मरीज से मुलाकात कर सकेंगे. बाकी समय में उनको अनुमति नहीं दी जायेगी.

हालांकि, मरीज के साथ एक परिजन को छूट रहेगी, यह मिलने वाले या नये परिजनों के लिए लागू किया गया है. मरीज व अस्पताल की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश जारी किया है.
इसके अलावा विभाग ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व अधीक्षक को आदेश जारी करते हुए कहा है कि इमरजेंसी में आवश्यक डॉक्टर व सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी जाये. अगर ये डॉक्टर गायब दिखे, तो उनकी रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजे, जहां जांच के बाद विभाग कार्रवाई करेगा. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से यह आदेश जारी किया गया है.
अस्पतालों का निरीक्षण कर हर सप्ताह रिपोर्ट भेजें
प्रधान सचिव ने कहा है कि सभी अस्पतालों में साफ-सफाई व कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाये. इसके लिए मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के प्रिंसिपल व अधीक्षक सप्ताह में एक बार परिसर, वार्ड व भवनों का निरीक्षण करें.
साथ ही निरीक्षण के बाद साफ-सफाई की पूरा विवरण विभाग को दें. साथ ही बायोमेडिकल कचरे का निस्तारण सही तरीके से किया जाये. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि ड्यूटी रोस्टर में डॉक्टर के साथ यूनिट प्रभारी व फैकेल्टी का नाम मोबाइल भी लिखा जाये.
स्वास्थ्य विभाग का आदेश
ट्रॉयज, इंटेसिव केयर यूनिट, रिकवरी कक्ष में डॉक्टरों की ड्यूटी अनिवार्य की जाये n शाम व रात को सीनियर ओर जूनियर डॉक्टर अपने वार्ड में राउंड जरूर लगाएं n सभी क्लिनिक विभागों में इंटरनल रोस्टर पर ऑन ड्यूटी डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये n सभी विभागाध्यक्ष विभागों के उपकरणों की पूरी स्थिति के बारे में प्रिंसिपल व अधीक्षक को बताएं n उपकरण खराब है तो बीएमएसआइसीएल के माध्यम से ठीक कराया जायेगा n सभी डॉक्टर, नर्स आदि कर्मी ड्रेस कोर्ड में आयेंगे
सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए लिखित में आदेश जारी किया गया है. इसमें डॉक्टरों के ड्रेस कोड, वार्ड में राउंड लगाने, एमसीआइ के अनुसार कॉलेजों में पढ़ाई, साफ-सफाई व उपकरणों आदि को ठीक तरीके से संचालित करने को कहा गया है.
ओपीडी में डॉक्टरों का नया रोस्टर चार्ट लागू
पटना . इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी के डॉक्टरों के नाम को नये सिरे से रिनोवेट किया गया है. इसके तहत नया रोस्टर चार्ट तैयार कर शुक्रवार से लागू कर दिया गया. ऐसे में गैस्ट्रो के डॉ वीएम दयाल व डॉ एके झा मंगलवार, जीआइ सर्जरी के डॉ मनीष मंडल सोमवार व गुरुवार, न्यूरो के डॉ अशोक कुमार व अभय रंजन सोमवार व मंगलवार, हृदय रोग के डॉ बीपी सिंह सोमवार, बुधवार व गुरुवार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ नीलू सोमवार, बुधवार व गुरुवार, यूरोलॉजी के डॉ राजेश तिवारी सोमवार और शुक्रवार को बैठेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >