पटना : रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुला रहेगा बांकीपुर डाकघर

पटना : रक्षाबंधन को लेकर रविवार यानी 11 अगस्त को भी बांकीपुर डाकघर खुला रहेगा. यह फैसला रक्षाबंधन को लेकर बढ़ी भीड़ को देखते हुए लिया गया है. बांकीपुर डाकघर के वरीय डाक अधीक्षक हम्मद जफर ने बताया कि बारह से आने वाले रक्षाबंधन पैकेट को पहुंचाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया […]

पटना : रक्षाबंधन को लेकर रविवार यानी 11 अगस्त को भी बांकीपुर डाकघर खुला रहेगा. यह फैसला रक्षाबंधन को लेकर बढ़ी भीड़ को देखते हुए लिया गया है. बांकीपुर डाकघर के वरीय डाक अधीक्षक हम्मद जफर ने बताया कि बारह से आने वाले रक्षाबंधन पैकेट को पहुंचाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, ताकि समय से पहले भाइयों तक राखी का पैकेट पहुंच जाये. यह त्योहार साल में एक बार आता है. इसे लेकर बहन और भाई दोनों इंतजार करते हैं.
इसलिए डाक विभाग की जिम्मेवारी बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि यहां बुक हाेने वाले पैकेट को हर दो-दो घंटे पर निकाला जा रहा है ताकि पर्व के पहले राखी लोगों तक पहुंच जाये. जफर ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर विशेष काउंटर खोले गये है. इनमें महिलाओं के लिए दो काउंटर अलग से खोले गये हैं. सात बजे तक काउंटर खोले जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >