पटना : कृषि विभाग के हर भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

पटना : राज्य सरकार ने सभी सरकारी भवनों मे रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करने को कहा है.इसी के तहत कृषि विभाग के सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनने की पहल शुरू हुई है. विभाग के निर्माणाधीन भवन में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का प्रावधान होगा. विभाग के पुराने भवन, जिसमें रेन […]

पटना : राज्य सरकार ने सभी सरकारी भवनों मे रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करने को कहा है.इसी के तहत कृषि विभाग के सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनने की पहल शुरू हुई है. विभाग के निर्माणाधीन भवन में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का प्रावधान होगा. विभाग के पुराने भवन, जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं है, वहां पर इसका निर्माण होगा. कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने तय समय सीमा के भीतर इस काम को पूरा करने को कहा है.

मुख्यमंत्री के जल जीवन और हरियाली अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में कृषि विभाग अपने अधीन राज्य मुख्यालय से लेकर जिला व पंचायत तक में उपलब्ध जमीन, ई-किसान भवन, कृषि फार्म के भवन, उद्यान नर्सरी में पौधा लगायेगा. पौधरोपण का यह अभियान एक से 15 अगस्त तक चलेगा. इसकी निगरानी के लिए अलग से अधिकारी प्रतिनियुक्त किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >