पटना : राजीवनगर में छेड़खानी के विरोध में पड़ोसी ने लड़की के पिता व भाई के सिर पर रॉड से किया हमला, केस दर्ज

पटना : राजीवनगर रोड नंबर-23 में रविवार की देर रात जमकर मारपीट हुई हुई. यह विवाद दो पड़ोसियों के बीच में हुआ. मेडिकल की छात्रा से छेड़खानी के मामले में हुए इस विवाद में पड़ोसी राहुल राज ने लड़की के पिता और भाई के सिर पर रॉड से हमला किया है. जिससे दोनों बुरी तरह […]

पटना : राजीवनगर रोड नंबर-23 में रविवार की देर रात जमकर मारपीट हुई हुई. यह विवाद दो पड़ोसियों के बीच में हुआ. मेडिकल की छात्रा से छेड़खानी के मामले में हुए इस विवाद में पड़ोसी राहुल राज ने लड़की के पिता और भाई के सिर पर रॉड से हमला किया है. जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गये हैं.
पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. थानेदार का कहना है कि दोनों के सिर में टांका लगा है. इसके बाद आरोपी राहुल राज के घर छापेमारी की जा रही है. उसकी तलाश की जा रही है. एफआइआर दर्ज कर लिया गया है. दरअसल राहुल राज और रमेश दोनों पड़ोसी हैं. रात में दोनों में विवाद हुआ. रमेश का आरोप है कि राहुल राज उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता है. इसी बात को लेकर दोनों परिवारो में पहले झगड़ा हुआ. इसके बाद मारपीट हुई. जिसमें राहुल राज और उसके घरवालों ने घर में घुसकर लड़के पिता रमेश और उसके भाई को मारापीटा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >