पटना : डिजाइनिंग में ही फंसी मंदिरी नाले की प्रोजेक्ट

पटना : शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम की चाल नहीं बढ़ रही है. कई प्रोजेक्ट पर केवल वर्क बोर्ड लगाकर बीते पांच माह से छोड़ दिया है. इन प्रोजेक्टों में सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मंदिरी नाला का है. नगर निगम के स्मार्ट सिटी कंपनी ने बीते छह से वर्कऑर्डर देकर छोड़ दिया गया है. […]

पटना : शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम की चाल नहीं बढ़ रही है. कई प्रोजेक्ट पर केवल वर्क बोर्ड लगाकर बीते पांच माह से छोड़ दिया है. इन प्रोजेक्टों में सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मंदिरी नाला का है. नगर निगम के स्मार्ट सिटी कंपनी ने बीते छह से वर्कऑर्डर देकर छोड़ दिया गया है. नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन कंपनी में अब तक डिजाइन का मामला फंसा हुआ है.

काम करने वाली कंपनी ने अब तक डिजाइन फाइनल नहीं किया है. पीआरओ हर्षिता ने बताया कि एक बार डिजाइन दिया गया था, लेकिन मामला संशोधन के लिए दोबारा गया है. गौरतलब है कि बीते मार्च में ही कंपनी को वर्क ऑर्डर दिया गया था. इस प्रोजेक्ट में इनकम टैक्स चौराहे से लेकर बांस घाट तक जाने के लिए 1.2 किलोमीटर सड़क बनानी है.
जिसकी चौड़ाई 15 मीटर रखी गयी है. प्रोजेक्ट को पूरा करने में एक वर्ष का समय रखा गया है. इसकी लागत 67.10 करोड़ रुपये है. लगभग 276.91 करोड़ की लागत से एबीडी क्षेत्र में बनने वाले स्मार्ट सिटी रोड नेटवर्क का काम भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है. कंपनी ने केवल बोर्ड लगाकर काम छोड़ दिया है.
बोरिंग कैनाल रोड वेंडिग जोन का काम सुस्त
बोरिंग कैनाल रोड में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा वेंडिंग जोन का काम भी पूरा नहीं हो रहा है. दो-तीन जगहों पर लगभग 80 फीसदी काम पूरा करने के बाद मामला सुस्त पड़ा हुआ है.
लगभग 500 से अधिक वेंडिंरों को बनाया जाने वाले वेंडिंग जोन अभी तक पूरा नहीं हुअा है. पीआरओ हर्षिता ने बताया कि वेंडिंग सेंटर में वाहन पार्किंग बनाया जाना है. कई जगहों पर वेंडिंट सेंटर भी बनाया जाना है. इसलिए सब को एक साथ पूरा किया जायेगा.
काम किया जा रहा है. मंदिरी नाला का प्रोजेक्ट का डिजाइन जल्द ही फाइनल होगा. अन्य प्रोजेक्ट भी समय से पूरे होंगे. मॉनिटरिंग के लिए आइआइटी से लेकर अन्य एजेंसियां लगी हैं.
– हर्षिता, जन संपर्क पदाधिकारी, स्मार्ट सिटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >