पटना : सेक्स रैकेट व छिनतई में शामिल छह महिलाएं गिरफ्तार

पटना : कोतवाली थाने के स्टेशन गोलंबर इलाके में मंगलवार की देर रात पुलिस ने अभियान चलाया. सिटी एसपी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने पूरे स्टेशन गोलंबर इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और सेक्स रैकेट व छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने में शामिल छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. संदिग्ध […]

पटना : कोतवाली थाने के स्टेशन गोलंबर इलाके में मंगलवार की देर रात पुलिस ने अभियान चलाया. सिटी एसपी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने पूरे स्टेशन गोलंबर इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और सेक्स रैकेट व छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने में शामिल छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. संदिग्ध स्थिति में एक ट्रांसजेंडर को भी पकड़ा गया. शराब के नशे में धुत पांच लोगों को भी पकड़ा गया है.
यात्रियों से छिनतई की मिल रही थी शिकायत : जानकारी के अनुसार स्टेशन गोलंबर इलाके में लगातार सेक्स रैकेट में शामिल महिलाओं द्वारा यात्रियों से पैसे व मोबाइल फोन छीने जाने की जानकारी मिल रही थी. इसके अलावा स्टेशन गोलंबर इलाके में इन महिलाओं का देर रात तक जमावड़ा लगा रहता था. इसके कारण ट्रेन से उतरने वाली महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उस इलाके में सक्रिय छह महिलाओं को पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >