ओवरलोडेड पांच नावें जब्त

पटना : 13 जुलाई को प्रभात खबर में जिले के विभिन्न नदियों में ओवरलोडेड नाव को लेकर ‘कहीं डुबो न दे आपकी जिंदगी’ शीर्षक से पड़ताल खबर प्रकाशित करने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है. डीएम कुमार रवि के निर्देश पर गंगा व अन्य नदियों में चलायी जा रही अनिबंधित एवं ओवर […]

पटना : 13 जुलाई को प्रभात खबर में जिले के विभिन्न नदियों में ओवरलोडेड नाव को लेकर ‘कहीं डुबो न दे आपकी जिंदगी’ शीर्षक से पड़ताल खबर प्रकाशित करने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है. डीएम कुमार रवि के निर्देश पर गंगा व अन्य नदियों में चलायी जा रही अनिबंधित एवं ओवर लोडेड नावों को सीज करने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

शुक्रवार को पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी राजेश रोशन के नेतृत्व में फतुहा के जेठुली घाट पर छापेमारी कर पांच ओवर लोडेड नावों को जब्त किया गया. छापेमारी में सैदपुर के महेश राय, सोनू कुमार, वीरा कुमार, देवेन्द्र राय, लाला राय के बगैर निबंधित नावों को जब्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >