कांग्रेस सदस्य के सवाल पर बोले CM नीतीश, आपकी सरकार में मुझे पिस्तौल सटाकर ले जाया गया था जेल

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद की पहली पाली में कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा के एक सवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आपकी सरकार में मुझे कनपटी में पिस्तौल सटाकर जेल ले जाया गया था. दरअसल प्रेमचंद्र मिश्र सदन में बोल रहे थे कि आज […]

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद की पहली पाली में कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा के एक सवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आपकी सरकार में मुझे कनपटी में पिस्तौल सटाकर जेल ले जाया गया था.

दरअसल प्रेमचंद्र मिश्र सदन में बोल रहे थे कि आज की पुलिस सिर पर लाठी मारती है, जबकि पुलिस मैन्युअल में पैर से नीचे लाठी मारने का प्रावधान है. इसी पर मुख्यमंत्री ने टिप्पणी करते हुए अपने साथ घटी घटना का जिक्र किया. विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी पर कहा कि उस समय जो कुछ हुआ वह गलत था और उस समय की तत्कालीन सरकार चली गयी थी. उन्होंने आगे कहा कि जो आज हो रहा है वह भी गलत है, उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि ऐसे में उनकी भी सरकार चली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >