पटना : मंत्रियों, जजों के बंगले में प्रवेश करने व छोड़ने पर होगी वीडियोग्राफी

पटना : मंत्रियों, जजों, व अधिकारियों के सरकारी बंगले में प्रवेश करने व छोड़ने के समय बंगला की वीडियोग्राफी होगी. ताकि यह प्रत्यक्ष प्रमाण रहे कि बंगला की क्या स्थिति है. इसके साथ ही बंगला में सरकारी खर्च पर लगाये गये सभी सामग्रियों की सूची भी तैयार होगी. सरकारी बंगला में अनावश्यक खर्च रोकने के […]

पटना : मंत्रियों, जजों, व अधिकारियों के सरकारी बंगले में प्रवेश करने व छोड़ने के समय बंगला की वीडियोग्राफी होगी. ताकि यह प्रत्यक्ष प्रमाण रहे कि बंगला की क्या स्थिति है. इसके साथ ही बंगला में सरकारी खर्च पर लगाये गये सभी सामग्रियों की सूची भी तैयार होगी. सरकारी बंगला में अनावश्यक खर्च रोकने के लिए विभाग ने यह निर्णय लिया है.
इस संबंध में सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजा गया है. विभाग ने सदस्य(न्यायिक) लोकायुक्त के निर्देश का अनुपालन करने का निर्णय लिया है. सदस्य(न्यायिक) लोकायुक्त की 31 मई 2019 को सुनवाई हुई थी.
इस दौरान उल्लेखित किया गया कि देखा जाता है कि जब किसी न्यायाधीश, उच्चाधिकारी व मंत्रिगण द्वारा सरकारी बंगला छोड़ा या बदला जाता है तो सोफा या परदा के साथ-साथ फर्श पर लगे नये टाइल्य या मार्बल को भी तोड़ कर उसके स्थान पर मनपसंद लगाया जाता है. इससे सरकारी राशि अनावश्यक रूप से खर्च होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >