पटना : राहुल गांधी आत्ममुग्धता की मूर्छा में जी रहे हैं : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि सवा करोड़ लोगों के विधिवत निर्वाचित प्रधानमंत्री समेत मोदी सरनेम वाले लाखों लोगों को चोर कहकर अपमानित करने के कारण राहुल गांधी को सिविल कोर्ट में पेश होना पड़ा. लेकिन, बाहर उन्होंने […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि सवा करोड़ लोगों के विधिवत निर्वाचित प्रधानमंत्री समेत मोदी सरनेम वाले लाखों लोगों को चोर कहकर अपमानित करने के कारण राहुल गांधी को सिविल कोर्ट में पेश होना पड़ा.
लेकिन, बाहर उन्होंने बयान दिया कि वे संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. वे सभी नागरिकों को सम्मान का अधिकार देने वाले आंबेडकर रचित संविधान की जगह ऐसा संविधान थोपना चाहते है, जिसमें गांधी सरनेम वाले लोगों के लिए दूसरों को अपमानित करने का विशेषाधिकार हो. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी को यूपी-बिहार की 120 लोकसभा सीटों में सिर्फ दो देकर उन्हें जनता ने खारिज कर दिया, लेकिन पटना की सड़क पर वे इस तरह पैदल चले, जैसे जनहित के मुद्दे पर अदालत गये हों. राहुल अब भी आत्ममुग्धता की मूर्छा में जी रहे हैं.
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर राजद की हार के बाद जिस व्यक्ति से इस्तीफे की उम्मीद की जा रही थी, वे 33 दिन तक जनता, संगठन और विधायिका के नेटवर्क एरिया से बाहर थे, लेकिन मंच पर उनके प्रकट होते ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लीडरशिप पर कोई सवाल उठाने के बजाये प्रस्ताव पारित कर सीएम इन वेटिंग के तौर पर उनका पोस्ट डेटेड राजतिलक कर दिया.मुख्य विरोधी दल में आंतरिक लोकतंत्र का चीरहरण पार्टी के भीष्म-द्रोणाचार्य भी देख रहे हैं और राज्य की 11 करोड़ जनता भी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >