राजद ने बनायी फ्लोर मैनेजमेंट कमेटी

पटना : विधानसभा का माॅनसून सत्र शुरू हो गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का इंतजार होता रहा है, लेकिन वे नहीं पहुंचे. विधानसभा की कार्रवाई को सुचारु रूप से चलाने और जनता के सवाल को सदन में जोरदार तरीके से रखने के लिए राजद ने पांच सदस्यीय फ्लोर मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है. विधानसभा […]

पटना : विधानसभा का माॅनसून सत्र शुरू हो गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का इंतजार होता रहा है, लेकिन वे नहीं पहुंचे. विधानसभा की कार्रवाई को सुचारु रूप से चलाने और जनता के सवाल को सदन में जोरदार तरीके से रखने के लिए राजद ने पांच सदस्यीय फ्लोर मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है.

विधानसभा में पार्टी के सचेतक ललित कुमार यादव ने विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव के निर्देश पर कमेटी का गठन किया है. कमेटी में अब्दुल बारी सिद्दीकी, कुमार सर्वजीत, भाई वीरेंद्र, समीर महासेठ और एज्या यादव को सदस्य बनाया गया है. पार्टी नेता चितरंजन गगन ने कहा कि चुनाव में हार की समीक्षा के लिए जगदानंद सिंह के नेतृत्व में बनी कमेटी ने अभी रिपोर्ट नहीं सौंपी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >