पटना :नालंदा से भागकर पटना आयी महिला से गैंगरेप

राजेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे की घटना, दो गिरफ्तार पटना : अपने घर नालंदा से भागकर पटना आयी महिला (19 वर्ष) से राजधानी में आधी रात को गैंगरेप किया गया है. घटना राजेंद्र नगर आेवरब्रिज के नीचे फुटपाथ पर मौजूद एक ठेले पर हुई है. घटना के दो आरोपित महिला को लेकर राजेंद्र नगर रेलवे […]

राजेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे की घटना, दो गिरफ्तार
पटना : अपने घर नालंदा से भागकर पटना आयी महिला (19 वर्ष) से राजधानी में आधी रात को गैंगरेप किया गया है. घटना राजेंद्र नगर आेवरब्रिज के नीचे फुटपाथ पर मौजूद एक ठेले पर हुई है. घटना के दो आरोपित महिला को लेकर राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. वहां पर मुंबई का टिकट कटाकर उसे ट्रेन से भेज रहे थे. महिला को 500 रुपये भी दिया गया था.
लेकिन, बीच सड़क पर सरेआम गैंगरेप की शिकार बनी महिला ने होशियारी दिखायी और राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से भागकर आरपीएफ पोस्ट पर पहुंच गयी. महिला ने आरपीएफ को घटना की जानकारी दी. इस पर आरपीएफ वालों ने प्लेटफॉर्म पर ही रंजीत और दीपक को पकड़ लिया. इसके बाद मामला जीआरपी को दिया गया. जीआरपी जब गैंगरेप वाले स्थल पर पहुुंची तो पता चला कि मामला कदमकुंआ थाने का है.
सोमवार की सुबह पांच बजे कदमकुआं पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस महिला को थाने लायी और पूछताछ में छोटू का नाम भी सामने आया. छापेमारी करके लोहानीपुर से छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया. रंजीत और छोटू ने रेप की बात को स्वीकार किया है. जबकि, दीपक बचाव कर रहा था. फिलहाल दीपक भी हिरासत में है और उससे भी पूछताछ हो रही है. गैंग रेप की घटना रात के 1.30 से 2.30 बजे के बीच की है.
तीनों आरोपित लोहानीपुर के रहने वाले हैं. कदमकुआं पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज किया है. आवेदन में पीड़िता ने दीपक को दोषी नहीं बताया है. उसने आवेदन में लिखा है कि दीपक बाइक से रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था. इस दौरान राजेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे पेंटर रंजीत व छोटू ने बाइक को रोक लिया और जबरदस्ती फुटपाथ की तरफ ले गये. वहां एक ठेला खड़ा था, उसी पर दोनों ने घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >