पटना सिटी :सीएम ने चादरपोशी कर मांगी सूबे के विकास की दुआ

पटना सिटी : ईद के त्योहार पर बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीतन घाट स्थित खानकाह मुनएमिया पहुंचे. जहां खानकाह के गद्दनशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनएमी से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अकीदत से दरगाह शरीफ में चादरपोशी की. इस दरम्यान फातिया पढ़ा गया. अमन-चैन भाईचारे के साथ […]

पटना सिटी : ईद के त्योहार पर बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीतन घाट स्थित खानकाह मुनएमिया पहुंचे. जहां खानकाह के गद्दनशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनएमी से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अकीदत से दरगाह शरीफ में चादरपोशी की.
इस दरम्यान फातिया पढ़ा गया. अमन-चैन भाईचारे के साथ प्रदेश के विकास व समृद्धि की दुआ मांगी गयी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से मिल कर ईद की मुबारकबाद दी. मुख्यमंत्री ने यहां पर गद्दीनशीं से मिल कर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति को जाना. यहां ईद की सेवई खाने के उपरांत मुख्यमंत्री जायरीनों से हाथ मिलाते ईद की मुबारकबाद देते हुए बाहर निकले. इसके उपरांत समीप में ही स्थित खानकाह वारगाहे-इश्क तकिया शरीफ पहुंचे.
जहां पर खानकाह के गद्दीनशीं सैयद आमिर शाहिद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. यहां पर भी सीएम ने चादरपोशी कर अमन-चैन की दुआ मांगी. फिर लोगों से मिल कर ईद की मुबारकबाद देकर लौट गये. सीएम का स्वागत सैफ अली व शमीम इश्की ने किया.
मुबारकबाद देने फुलवारी पहुंचे नीतीश
फुलवारीशरीफ : बुधवार को ईद की मुबारकबाद देने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुलवारीशरीफ स्थित प्रसिद्ध खानकाह-ए-मुजीबिया व इमारते शरिया पहुंचे. ईद की नमाज के बाद ग्यारह बजे सीएम का काफिला खानकाह-ए- मुजीबिया पहुंचा.
यहां खानकाह के प्रबंधक हजरत मौलाना मिन्हाजुद्दीन मुजीबी कादरी ने सीएम नीतीश कुमार को टोपी पहनाकर और गले लगाकर इस्तकबाल किया. इसके बाद सीएम खानकाह- ए- मुजीबिया के गद्दीनशीं पीर हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी के हुजरे में जाकर ईद की मुबारकबाद पेश की. पीर साहेब ने मुख्यमंत्री को ईद की मीठी सेवइयां भी खिलाईं. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला इमारते शरिया पहुंचा.
यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत नाजिम मौलाना अनिसुर्रहमान कासमी ने किया. सीएम ने नाजिम मौलाना अनिसुर्रहमान कासमी से गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी. साथ में उद्योग मंत्री श्याम रजक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा सांसद रामकृपाल यादव, नगर परिषद के चेयरमैन आफताब आलम भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >