दोस्त अपने साथ लेकर आया था चाकू

पटना : कंकड़बाग थाने के रामाश्रय सिंह पार्क के समीप छात्र अमन राज की चाकुओं से गोद कर हत्या करने के मामले में पकड़े गये नाबालिग छात्र को पुलिस ने बुधवार को रिमांड होम भेज दिया . पुलिस को फिलहाल घटना में उपयोग किया गया चाकू नहीं मिला है. पुलिस के समक्ष पूछताछ में गिरफ्तार […]

पटना : कंकड़बाग थाने के रामाश्रय सिंह पार्क के समीप छात्र अमन राज की चाकुओं से गोद कर हत्या करने के मामले में पकड़े गये नाबालिग छात्र को पुलिस ने बुधवार को रिमांड होम भेज दिया

. पुलिस को फिलहाल घटना में उपयोग किया गया चाकू नहीं मिला है. पुलिस के समक्ष पूछताछ में गिरफ्तार छात्र ने जानकारी दी है कि उसके दोस्त ने चाकू लाया था. उसने घटना के बाद चाकू कहां फेंका, उसे इस बात की जानकारी नहीं है.
तीन अन्य साथियों के नामों की जानकारी पुलिस को दी : हालांकि छात्र ने अपने तीन अन्य साथियों के नामों की जानकारी पुलिस को दी है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस के लिए चाकू बरामद करना भी आवश्यक है.
बताया जाता है कि नाबालिग छात्र को जब अमन व उसके साथियों ने रामाश्रय पार्क के समीप बात करने के लिए बुलाया था, वहां मारपीट की भी घटना हुई थी. सूत्रों के अनुसार अमन व उसके दोस्तों ने मिल कर दूसरे पक्ष के छात्रों की जमकर पिटाई कर दी थी. इसके बाद उन लोगों में से एक ने चाकू घोंप दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >