पटना : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए इसे बाजार की मजबूरी बताया है. नतीजों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितों के मनोविज्ञान से खेलना इनका हथियार है. लोगों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा है कि गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो, इसके लिए स्ट्रांग रूम पर कड़ी निगरानी रखें.
तेजस्वी यादव ने सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि ‘एग्जिट से पहले बाजार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं. संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितों के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है. इसे खारिज करें. हम जीत रहे हैं. स्ट्रॉग रूम पर कड़ी निगरानी रखें. गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो.
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान हो जाने के बाद कई एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को बिहार में सबसे अधिक सीट मिलता हुआ दिखाया गया है. मालूम हो कि एनडीए ने बिहार की सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. इनमें बीजेपी और जेडीयू ने 17-17 और एलजेपी ने छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं.
