टीएमसी, राजद एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : योगी

पटना : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की टीएमसी (त्रिणमूल कांग्रेस पार्टी) और राजद एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं. इन्हें विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन से कोई मतलब नहीं हैं. इनके लिए राष्ट्रवाद का मतलब परिवार है. योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर के कंकड़बाग इलाके में मौजूद शिवाजी पार्क […]

पटना : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की टीएमसी (त्रिणमूल कांग्रेस पार्टी) और राजद एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं. इन्हें विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन से कोई मतलब नहीं हैं.

इनके लिए राष्ट्रवाद का मतलब परिवार है. योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर के कंकड़बाग इलाके में मौजूद शिवाजी पार्क में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काफी अच्छा काम हुआ है. यहां का माहौल भी काफी अच्छा है.
यूपी के सीएम की सभा शाम छह बजे से होने वाली थी, लेकिन वह करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचे. इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले उनकी तीन सभाएं पश्चिम बंगाल में होनी थी, लेकिन वहां की सरकार ने अनुमति देने में काफी देरी कर दी, जिसके कारण सारा कार्यक्रम लेट हो गया. जो सभा दोपहर तीन बजे होनी थी, उसकी अनुमति शाम पांच बजे मिली. पहले मना कर दी, फिर अनुमति दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >