बसपा ने अंतिम चरण में लगा दी पूरी ताकत, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

पटना : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बाकी बचे आठों सीटों पर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं, बसपा ने भी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी ताकत लगा दी है. नालंदा शशि कुमार, पाटलीपुत्रा मो. कलीममुल्लाह, आरा मनोज यादव, बक्सर सुशील कुशवाहा, सासाराम मनोज राम, काराकाट राज नारायण तिवारी, […]

पटना : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बाकी बचे आठों सीटों पर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं, बसपा ने भी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी ताकत लगा दी है. नालंदा शशि कुमार, पाटलीपुत्रा मो. कलीममुल्लाह, आरा मनोज यादव, बक्सर सुशील कुशवाहा, सासाराम मनोज राम, काराकाट राज नारायण तिवारी, जहानाबाद नित्यानंद यादव पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में हैं.

पार्टी ने सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी : बसपा प्रदेश प्रभारी ने बाकी बचे सभी सीटों पर सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सौंप दी है. जहां एक ओर कार्यकर्ताओं ने बूथ चलो, वोट करो अभियान के तहत वोटरों को प्रोत्साहित करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है. वहीं, बसपा नेता प्रत्याशियों को वोट करने के लिए पैंपलेट और चौपाल लगा रहे हैं.

वोटरों को जानकारी दे रहे हैं पार्टी कार्यकर्ता

बसपा अपने वोटरों को बूथ तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही साथ यह भी देख रही है कि वोटर को किसी भी हाल में बूथ तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो. कार्यकर्ता वोटरों के घरों में जाकर वोटर पर्ची भी पहुंचायेंगे और उस पर्ची के साथ उनकाे क्या लेकर जाना है. इसकी भी जानकारी देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >