लोकसभा चुनाव : छठे चरण का प्रचार आज थम जायेगा

पटना : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राज्य के आठ लोकसभा क्षेत्रों वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में शुक्रवार की शाम प्रचार थम जायेगा. यहां रविवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा. वाल्मीकिनगर की दो और वैशाली की तीन विधानसभा क्षेत्रों में शाम चार बजे तक […]

पटना : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राज्य के आठ लोकसभा क्षेत्रों वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में शुक्रवार की शाम प्रचार थम जायेगा. यहां रविवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा.

वाल्मीकिनगर की दो और वैशाली की तीन विधानसभा क्षेत्रों में शाम चार बजे तक ही वोट डाले जायेंगे, जबकि अन्य जगहों पर शाम छह बजे तक मतदान चलेगा. सभी आठ संसदीय क्षेत्रों में कुल 1 करोड़ 36 लाख 576 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा, पड़ोसी राज्यों और जिलों की सीमा को सील कर दिया गया. केंद्रीय बल को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. गोपालगंज सबसे बड़ा चुनाव क्षेत्र है. पश्चिमी चंपारण में सबसे कम वोटर हैं. वहां उम्मीदवारों की संख्या भी सिर्फ नौ है. पूर्वी चंपारण व वैशाली में 22-22 प्रत्याशी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >