पटना : मतदानकर्मियों की ट्रेनिंग आज से, दो पालियों में चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

चुनाव की तैयारी. दो पालियों में चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों को किया गया है प्रतिनियुक्त पटना : पटना साहिब व पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव के सफल संचालन हेतु पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, गश्तीदल-सह-इवीएम संग्रह दंडाधिकारी, वीडियोग्राफर, कैमरा पर्सन, मतगणना पदाधिकारी तथा इवीएम प्रेषण एवं संग्रह दल कर्मियों […]

चुनाव की तैयारी. दो पालियों में चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
जिला स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों को किया गया है प्रतिनियुक्त
पटना : पटना साहिब व पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव के सफल संचालन हेतु पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, गश्तीदल-सह-इवीएम संग्रह दंडाधिकारी, वीडियोग्राफर, कैमरा पर्सन, मतगणना पदाधिकारी तथा इवीएम प्रेषण एवं संग्रह दल कर्मियों का प्रशिक्षण शुक्रवार से सात केंद्रों पर शुरू हो जायेगा. यह प्रशिक्षण दो पालियों में चलेगा. पहली पाली सुबह 09 बजे से दोपहर एक बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगी.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि ने बताया कि निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के आलोक में जिला स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देने हेतु चयनित विद्यालयों में प्रतिनियुक्त की गयी है. सभी मास्टर ट्रेनर निर्धारित समय से एक घंटे पहले योगदान करना सुनिश्चित करेंगे.
डिस्पैच सेंटर के आसपास में नहीं मिलेगा तैलीय भोजन
शहीद राजेन्द्र प्रसाद उ.मा. विद्यालय, गर्दनीबाग
10, 11, 12, 13, 16 व 21 मई
राजकीय बालिका उ.मा. विद्यालय, गर्दनीबाग
10, 11, 12 व 13 मई
राजकीय बालक उ.मा. विद्यालय, शास्त्रीनगर
10, 11 व 12 मई
राजकीय कन्या उ. मा. विद्यालय, शास्त्रीनगर
10, 11 व 12 मई
कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय (यारपुर) गर्दनीबाग
10 व 11 मई
बीएन कॉलेजिएट, पटना
10, 11 व 15 मई हिंदी भवन छज्जुबाग 13 व 14 मई
पटना सिटी : जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अब अनुमंडल प्रशासन डिस्पैच सेंटर के पास तैलीय खाद्य पदार्थ की बिक्री पर रोक लगायेगी.
एसडीओ राजेश रोशन ने बताया कि जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देश के आलोक में डिस्पैच सेंटर अर्थात वाहन कोषांग, इवीएम सेंटर, सामग्री कोषांग व बूथ पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी व कर्मियों के योगदान देने वाले स्थानों के आसपास में लिट्टी, समोसा, कचौड़ी, घुघनी, कचरी आदि तैलीय खाद्य पदार्थ की बिक्री नहीं होगी क्योंकि गर्मी के मौसम में ऐसे भोजन के ग्रहण करने से तबीयत खराब होने की आशांका है. इसी को दृष्टिगत कर यह निर्णय लिया गया है. एसडीओ ने बताया कि वहां पर स्थित ऐसी दुकानों को बंद कराया जायेगा. वहीं, आम पन्ना, शरबत, जूस, छाछ व लस्सी की सुविधा मिले, यह व्यवस्था की जायेगी.
चुनाव कार्य के लिए निजी स्कूल वाहन मुहैया कराएं : अनुमंडल पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजेश रोशन ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में निजी विद्यालय के संचालकों के साथ बैठक की.
बैठक के दरम्यान उपस्थित निजी विद्यालय के प्रतिनिधियों व संचालकों को चुनाव कार्य के लिए वाहन मुहैया कराने का निर्देश दिया. एसडीओ ने बताया कि बैठक में 15 विद्यालय के लोग उपस्थित थे. इन लोगों को वाहन मुहैया कराने को कहा गया है. बैठक में सुल्तानगंज, चौक, खाजेकलां व मेहंदीगंज समेत अन्य थानों के थानाध्यक्ष भी शामिल हुए. आवश्यक निर्देश दिया गया ताकि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >