लोकसभा चुनाव: छठे चरण के चुनाव में ताकत दिखायेंगे 10 फीसदी युवा मतदाता

पटना : राज्य में छठे चरण के लोकसभा चुनाव में युवा मतदाता बड़ी भूमिका निभायेंगे. इस चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है. इन सभी क्षेत्रों में 18 से 23 वर्ष आयुवर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या में 2014 की तुलना में बढ़ोतरी हुई है. हर लोकसभा क्षेत्र में यह बढ़ोतरी आठ से […]

पटना : राज्य में छठे चरण के लोकसभा चुनाव में युवा मतदाता बड़ी भूमिका निभायेंगे. इस चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है. इन सभी क्षेत्रों में 18 से 23 वर्ष आयुवर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या में 2014 की तुलना में बढ़ोतरी हुई है. हर लोकसभा क्षेत्र में यह बढ़ोतरी आठ से दस फीसदी की है. इस चरण में कुल युवा मतदाता की संख्या 14 लाख 45 हजार 156 है. वहीं, पांचवें चरण के चुनाव में 7 लाख 53 हजार 192 युवा मतदाता थे.
सूत्रों के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 56 हजार 598 थी. वहीं, 2019 में कुल मतदाता 16 लाख 41 हजार 701 हैं. इसमें 18 से 23 साल के युवाओं की संख्या 1 लाख 85 हजार 103 है. वहीं पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र में 2014 में कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 13 हजार 148 थी. यह 2019 में बढ़कर 16 लाख 6 हजार 271 हो गयी है. इसमें युवाओं की संख्या 1 लाख 93 हजार 123 है.
18 से 23 वर्ष आयुवर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी
2014 में पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 14 लाख 39 हजार 253 थे. 2019 में इनकी संख्या बढ़कर 16 लाख 31 हजार 187 हो गयी है. इसमें युवा मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 934 है. वहीं, शिवहर लोकसभा क्षेत्र में 2014 में कुल 14 लाख 85 हजार 801 मतदाता थे. 2019 में इनकी संख्या बढ़कर 16 लाख 60 हजार 635 हो गयी है.
इसमें युवा मतदाताओं की संख्या 1 लाख 74 हजार 830 है.
वैशाली लोकसभा क्षेत्र में 2014 में कुल मतदाता 15 लाख 66 हजार 321 थे. 2019 में यह संख्या बढ़कर 17 लाख 21 हजार 658 हो गयी है. इसमें युवाओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 337 है. वहीं, गोपालगंज (एससी) लोकसभा क्षेत्र में 2014 में कुल मतदाता 16 लाख 54 हजार 838 थे. इनकी संख्या 2019 में बढ़कर 18 लाख 32 हजार 200 हो गयी है. इसमें युवाओं की संख्या 1 लाख 77 हजार 362 है.
सीवान और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र
सीवान लोकसभा क्षेत्र में 2014 में कुल मतदाता 15 लाख 63 हजार 860 थे. इनकी संख्या 2019 में बढ़कर 17 लाख 80 हजार 670 हो गयी है. इसमें युवाओं की संख्या 2 लाख 16 हजार 210 है. वहीं, महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में 2014 में कुल मतदाता 16 लाख 42 हजार 68 थे. इनकी संख्या 2019 में बढ़कर 17 लाख 93 हजार 406 हो गयी है. इसमें युवाओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 257 है.
पांचवें चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए हुआ था चुनाव
पांचवें चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव हुआ था. इसमें कुल 7 लाख 53 हजार 192 युवा मतदाता थे. इनमें से मधुबनी में 1 लाख 53 हजार 14, सीतामढ़ी में 1 लाख 63 हजार 87, सारण में 1 लाख 16 हजार 996, हाजीपुर में 1 लाख 60 हजार 590 और मुजफ्फरपुर में 1 लाख 59 हजार 505 युवा मतदाता थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >