लोकसभा चुनाव : सेना की सेवा के लिए बच्चियों ने गुल्लक के पैसे दिये

पटना : पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के फतुहा स्थित मर्ची गांव में शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद पहुंचे. इस दौरान गांव की बच्चियों ने एनडीए प्रत्याशी को अपने गुल्लक सौंपे. बच्चियों ने गुल्लक में जमा किये अपने पैसे देश की सेना की सेवा के लिए दिये हैं. जानकारी के मुताबिक, पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र […]

पटना : पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के फतुहा स्थित मर्ची गांव में शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद पहुंचे. इस दौरान गांव की बच्चियों ने एनडीए प्रत्याशी को अपने गुल्लक सौंपे. बच्चियों ने गुल्लक में जमा किये अपने पैसे देश की सेना की सेवा के लिए दिये हैं.

जानकारी के मुताबिक, पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के फतुहा स्थित मर्ची गांव में शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद पहुंचे. यहां पहुंचने पर एक कार्यक्रम के दौरान मर्ची गांव की बेटियों ऋषिता, श्रेया और अनुज्ञा ने अपनी पॉकेट मनी से बचाये गये गुल्लक के पैसे एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद को भेंट किये. बच्चियों ने अपने गुल्लक के पैसे देश की सेना के सेवा के लिए भेंट किये. बच्चों के हाथों से गुल्लक लेते हुए रविशंकर ने कहा कि बच्चों का जज्बा देख कर मन प्रसन्नता से भावुक हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >