पटना सिटी : एनडीए का लक्ष्य, किसान मजबूत हों

लक्ष्मणपुर कोइरी टोला में किसानों के कार्यक्रम का आयोजन पटना सिटी : केंद्रीय मंत्री सह एनडीए के पटना साहिब के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र व राज्य की एनडीए सरकार का लक्ष्य है किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करना. इनके विकास के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राथमिकता के आधार कार्य किये […]

लक्ष्मणपुर कोइरी टोला में किसानों के कार्यक्रम का आयोजन
पटना सिटी : केंद्रीय मंत्री सह एनडीए के पटना साहिब के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र व राज्य की एनडीए सरकार का लक्ष्य है किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करना. इनके विकास के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राथमिकता के आधार कार्य किये हैं. केंद्रीय मंत्री बुधवार को मठ लक्ष्मणपुर कोइरी टोला में आयोजित किसानों के कार्यक्रम में यह बात कही. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद प्रदीप मेहता ने की. इसके बाद मोगलपुरा में पुलिस चौकी के पास ओम प्रकाश निषाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने शिरकत की.
वहां से गुजरी बाजार स्थित सुदर्शन सेंट्रल स्कूल परिसर में आयोजित जन संवाद में नागरिकों से संवाद स्थापित किया.इस दरम्यान मंत्री ने सरकार की ओर गरीबों के कल्याण के लिए चलाये गये कार्यक्रम व कार्यकर्ता की हैसियत से आपके पास आने की बात कही. आयोजन में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने भी सरकार विकास कार्य की चर्चा की. कार्यक्रम में महापौर सीता साहु, पार्षद नीलम कुमारी, किरण मेहता, संजीव कुमार उर्फ लड्डू चंद्रवंशी व धनंजय मेहता समेत अन्य लोग शामिल हुए.
पटना. भाजपा कार्यालय में बुधवार को पटना साहिब लोक सभा चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक हुई. इसमें बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है.
कार्यकर्ता इसकी रीढ़ हैं. देश में मोदी लहर है, पर कार्यकर्ता को हमेशा सजग रहने की जरुरत है. बूथ ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. जनता सबका साथ और सबका विकास की नीति को लेकर भविष्य के लिए बहुत आशन्वित है. पटना साहिब से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा की यह चुनाव आशा और अवसरवाद का चुनाव है. देश के भविष्य का चुनाव है.
पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई देश की एकलौती पसंद हैं. कुम्हरार से विधायक अरुण कुमार सिन्हा, बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओं के हित का चुनाव है. जनता यह तय करेंगी की देश परिवादवादों के साथ नही है, बल्कि देश के भविष्य के साथ है. दीघा विधायक संजीव चौरसिया, बख्तियारपुर विधायक रणविजय सिंह ने भी विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >