हजारों की संपत्ति जली, दो मवेशियों की गयी जान

पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर टीवी टावर के पास गुरुवार की मध्य रात पौने दो बजे झोंपड़ियों में लगी आग से हजारों रुपये से अधिक की संपत्ति राख हो गयी. इस दरम्यान दो बकरियों की झुलसने से मौत हो गयी. अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं है. मध्य रात को हुई […]

पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर टीवी टावर के पास गुरुवार की मध्य रात पौने दो बजे झोंपड़ियों में लगी आग से हजारों रुपये से अधिक की संपत्ति राख हो गयी.

इस दरम्यान दो बकरियों की झुलसने से मौत हो गयी. अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं है. मध्य रात को हुई अगलगी की घटना से अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पटना सिटी फायर स्टेशन से एक बड़ी यूनिट आग बुझाने के लिए पहुंची.
पीड़ित पूनम मांझी ने बताया कि गुरुवार की देर रात उसकी झोंपड़ी से अचानक धुआं निकलने लगे. इसके बाद धीरे-धीरे आग तेजी से फैल गयी. परिवार के लोग तो बाहर आ गये, लेकिन झोंपड़ी में बंधीं दो बकरियां जल गयीं. आग ने आसपास की तीन झोंपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >