पटना : राजद से नाराजगी के बाद मंगनीलाल, रामबदन, जगत नारायण सहित कई नेता जदयू में शामिल

पटना : झंझारपुर के पूर्व सांसद व राज्य सरकार के पूर्व मंत्री मंगनीलाल मंडल, पूर्व विधान पार्षद जगतनारायण सिंह, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो रामबदन राय, गोपाल मंडल सहित कई नेता मंगलवार को जदयू में शामिल हो गये. इन सभी को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह […]

पटना : झंझारपुर के पूर्व सांसद व राज्य सरकार के पूर्व मंत्री मंगनीलाल मंडल, पूर्व विधान पार्षद जगतनारायण सिंह, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो रामबदन राय, गोपाल मंडल सहित कई नेता मंगलवार को जदयू में शामिल हो गये. इन सभी को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान पार्टी की सदस्यता दिलवायी. इस अवसर पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मंगनीलाल मंडल की प्रदेश में पहले से पहचान है.
ये समाजवादी आंदोलन के पुराने साथी रहे हैं. इन सभी के पार्टी में शामिल होने से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को नये ढंग से खड़ा करने की कोशिश में बल मिलेगा. इससे पहले वशिष्ठ नारायण िसंह ने सीतामढ़ी के पूर्व राजद िवधायक जयनंदन यादव को भी जदयू की सदस्यता िदलायी. मौके पर जदयू महासचिव संजय झा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो महेंद्र प्रसाद, विधान पार्षद संजय गांधी, पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार मौजूद रहे.
मंगनीलाल मंडल ने राजद पर अति पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाया. कहा कि राजद के वरिष्ठ नेताओं ने इस लोकसभा चुनाव में अतिपिछड़ों को कुल 40% टिकट देने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वहीं, जदयू ने 17 में से छह अति पिछड़ा उम्मीदवार खड़ा किये. ऐसे में नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों को सम्मान दिया. उन्होंने कहा कि जदयू उनके लिए नयी पार्टी नहीं है. इसके वैचारिक सिद्धांतों के आधार पर उन्होंने घर वापसी की है. वहीं, जगतनारायण सिंह ने कहा कि राजद में लोकसभा टिकट के लिए बोली लगती है.
उन्होंने इस चुनाव में एनडीए को 35-36 सीटों पर जीत का दावा किया. प्रो रामबदन राय ने कहा कि राजद में लोकसभा टिकट के लिए पांच से 11 करोड़ लिये जाते हैं. इसलिए पार्टी में धनबली और बाहुबली का वर्चस्व है. टिकट बंटवारे में अति पिछड़ों को सम्मान दिये जाने से 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को फायदा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >