लालू का पॉलिटिकल शुगर बढ़ गया है : नीरज

पटना : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने जेल से लालू प्रसाद के पत्र लिखने पर शुक्रवार को वीडियो जारी कर निशाना साधा है. इस वीडियो में नीरज कुमार ने कहा है कि लालू प्रसाद का पॉलिटिकल सुगर बढ़ गया है, वे जेल से पत्र लिख रहे हैं. यह चरवाहा विद्यालय का दौर नहीं […]

पटना : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने जेल से लालू प्रसाद के पत्र लिखने पर शुक्रवार को वीडियो जारी कर निशाना साधा है. इस वीडियो में नीरज कुमार ने कहा है कि लालू प्रसाद का पॉलिटिकल सुगर बढ़ गया है, वे जेल से पत्र लिख रहे हैं. यह चरवाहा विद्यालय का दौर नहीं है.

वे आजादी की लड़ायी में जेल नहीं गये हैं. अल्पसंख्यक के कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए जेल नहीं गये हैं. लालू को सत्ताइस वर्ष चार महीने की सजा मुकर्रर की है. अभी दो मुकदमे बाकी हैं. वे बेचैन आत्मा की तरह नहीं तड़पें. जनता उनकी हर तड़प का 2019 के लोकसभा चुनाव में बेहतर राजनीतिक शल्य चिकित्सा कर देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >