तेजस्वी ने चुनाव जीतने का एनडीए को दिया अवसर - संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने इस पूरे चुनाव को एनडीए को जीतने का अवसर दे दिया है. ऐसे में लालू प्रसाद के छटपटाने से कुछ नहीं होने वाला है. वे जेल किस लिए गये हैं और क्यों सजा काट रहे हैं, इसके बारे में जनता […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने इस पूरे चुनाव को एनडीए को जीतने का अवसर दे दिया है. ऐसे में लालू प्रसाद के छटपटाने से कुछ नहीं होने वाला है.

वे जेल किस लिए गये हैं और क्यों सजा काट रहे हैं, इसके बारे में जनता को जानकारी है. लालू पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा है कि लालू जेल में हैं और छटपटा रहे हैं. उनका पूरा ध्यान अपने बेटे के डूबते करियर पर है.
लेकिन, अफसोस कि इनके साहबजादे ने अपने इस चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया. तेजस्वी यादव अपने परिवार में सबसे कम पढ़े-लिखे हैं, जिम्मेदारियां कैसे संभालेंगे? संजय सिंह ने राबड़ी देवी से कहा है कि वे एक मां हैं, लेकिन पुत्रों ने जिस तरीके से अपने आप को बिहार में पेश किया है, उससे परिवरिश पर सवाल उठने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >