मसौढ़ी : इलाज के बहाने महिला के साथ की छेड़खानी

मसौढ़ी : थाना के नदौल सूर्य मंदिर से पूरब स्थित एक निजी क्लिनिक के चिकित्सक द्वारा उपचार कराने गयी एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महिला के पति ने चिकित्सक द्वारा मारपीट कर उन्हें घायल करने की शिकायत की है. पति ने चिकित्सक महात्मा जी के […]

मसौढ़ी : थाना के नदौल सूर्य मंदिर से पूरब स्थित एक निजी क्लिनिक के चिकित्सक द्वारा उपचार कराने गयी एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महिला के पति ने चिकित्सक द्वारा मारपीट कर उन्हें घायल करने की शिकायत की है.
पति ने चिकित्सक महात्मा जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप है कि चिकित्सक ने किसी से इस घटना का जिक्र करने पर पति को जान से मारने की धमकी भी दी. थाना क्षेत्र के एक गांव का ग्रामीण सोमवार को पत्नी का उपचार कराने नदौल सूर्य मंदिर से पूरब स्थित चिकित्सक डाॅ महात्मा जी के क्लिनिक में ले गया. आरोप है कि वहां चिकित्सक उसकी पत्नी को एक कमरे में इलाज करने के बहाने ले गया और उसके साथ गंदी-गंदी बातें करने लगा.
महिला कमरे से बाहर निकली और पति से शिकायत की. जब पति इस संबंध में चिकित्सक से पूछा तो उसने दंपति को एक कमरे में ले जाकर उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. इस दौरान उसने महिला के बाएं हाथ की अंगुली चाकू से काट दिया व मंगलसूत्र छीन लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >