खगौल : 35 लीटर शराब व स्कूटी बरामद

खगौल : लख के समीप आरओबी के नीचे से शनिवार को पुलिस ने 35 लीटर देशी शराब व एक स्कूटी जब्त की है, जबकि धंधेबाज पुलिस को देख भाग निकला. पुलिस को सूचना मिली थी की एक युवक स्कूटी पर प्लास्टिक के बैग में शराब लेकर जा रहा है. सूचना पर गश्ती दल ने छापेमारी […]

खगौल : लख के समीप आरओबी के नीचे से शनिवार को पुलिस ने 35 लीटर देशी शराब व एक स्कूटी जब्त की है, जबकि धंधेबाज पुलिस को देख भाग निकला. पुलिस को सूचना मिली थी की एक युवक स्कूटी पर प्लास्टिक के बैग में शराब लेकर जा रहा है.
सूचना पर गश्ती दल ने छापेमारी की. आरओबी के नीचे पुलिस को आते देख शराब तस्कर स्कूटी छोड़कर फरार हो गया.पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो अलग-अलग पॉलीथिन में रखी देशी शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष श्रीहरि ओझा ने बताया कि स्कूटी के पेपर की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >