वाल्मीकि नगर, शिवहर व मधुबनी में नहीं किये उम्मीदवार घोषित

पटना : पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार के अब मात्र चार दिन बाकी रह गये हैं. लेकिन, महागठबंधन की ओर से वाल्मीकि नगर, मधुबनी और शिवहर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हो पायी है. शिवहर की सीट राजद के पास है, तो वाल्मीकि नगर कांग्रेस की झोली में […]

पटना : पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार के अब मात्र चार दिन बाकी रह गये हैं. लेकिन, महागठबंधन की ओर से वाल्मीकि नगर, मधुबनी और शिवहर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हो पायी है. शिवहर की सीट राजद के पास है, तो वाल्मीकि नगर कांग्रेस की झोली में और मधुबनी वीआइपी कोटे में गयी है.

मधुबनी में वीआइपी इस सीट पर किसी उम्मीदवार का नाम तय नहीं कर पायी है. वहीं वाल्मीकि नगर से कीर्ति आजाद के नाम अब चर्चा में नहीं के बराबर है. माना जा रहा है कि पार्टी यहां किसी स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनायेगी. शिवहर सीट को लेकर राजद में अब तक तस्वीर साफ नहीं हुई है.
पार्टी के भीतर अब भी ऊहापोह की स्थिति है. राजद ने शिवहर लोकसभा सीट को छोड़ अपने कोटे की सभी 19 सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. शिवहर सीट को लेकर लालू परिवार में भी खींचतान चल रहा है. पूर्व मंत्री व लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव शिवहर से अंकेश सिंह को टिकट दिलाना चाह रहे हैं.
बाकायदा उन्होंने अंकेश सिंह को अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही शिवहर से प्रत्याशी घोषित कर दिया जायेगा. तीन-चार लोग और भी टिकट की दौड़ में हैं. बताया जा रहा है कि तेज प्रताप भी शिवहर सीट के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के इंतजार में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >