पटना : .....जब लालू प्रसाद ने नरेंद्र मोदी पर कसा तंज, कहा, उसने नोटबंदी ही नहीं रोजगार बंदी भी की है

पटना : लालू प्रसाद ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा है कि उसने नोटबंदी ही नहीं रोजगार बंदी भी की है. युवाओं की सोचबंदी भी की है. ट्वीट में लालू ने नोटबंदी और रोजगार बंदी से जनता को होने वाली परेशानी बताया है और भाजपा के खिलाफ वोट देने […]

पटना : लालू प्रसाद ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा है कि उसने नोटबंदी ही नहीं रोजगार बंदी भी की है. युवाओं की सोचबंदी भी की है. ट्वीट में लालू ने नोटबंदी और रोजगार बंदी से जनता को होने वाली परेशानी बताया है और भाजपा के खिलाफ वोट देने के बारे मेें बताया है. उन्होंने लिखा है कि इससे अब जनता कमल के फूल की वोटबंदी करेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठग हैं : राबड़ी : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठग हैं. वह देश की जनता को ठग रहें हैं. केवल जुमलेबाजी करते हैं. काम के नाम पर कुछ नहीं. इस बार देश से मोदी को उखाड़ फेकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >