पटना : लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के लिए चुनाव प्रचार में जुटे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटेतेजस्वी यादव सोशल मीडिया के माध्यम से भी एनडीए सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते है. राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी के देश की जनता से किये गये उनके वादों पर कटाक्ष करते हुए बड़ा हमला बोला है.
राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट मेंमोदी सरकार से सवाल करते हुए लिखा है, पांच साल में पांच दिन के लिए भी देश में अच्छे दिन नहीं आये. बाकी मोदी जी का नकली प्रचार-प्रसार, स्टंटबाजी-गप्पेबाजी और पब्लिसिटी तो 365 दिनों नॉनस्टॉप चल रही थी. तो भक्तों बिना गाली, ठोको ताली. मोदी नहीं मुद्दे पे आइये.
पीएम मोदीकेमंगलवार को बिहारमें जमुई और गया में चुनावी सभा को संबोधित करने को लेकर तेजस्वी ने एक और ट्वीट किया है और कहा, बिहार आने से पहले पुराना भाषणयूट्यूब पर देख लीजियेगा.
