भाजपा जमीनी प्रचार पर कर रही ज्यादा भरोसा, अब तक मंगवाया सिर्फ एक हेलीकॉप्टर

पिछली बार 17 उड़न खटोले थे आकाश में पटना : इस बार भाजपा जमीनी प्रचार या जमीन के जरिये प्रचार करने पर ज्यादा भरोसा कर रही है. इस बार जहां विरोधी दल महागठबंधन में सीट शेयरिंग में ही सिर-फुटव्वल हो रहा है. उसके स्टार प्रचारक की रैली स्थगित हो रही है. वहीं, भाजपा ने अपना […]

पिछली बार 17 उड़न खटोले थे आकाश में

पटना : इस बार भाजपा जमीनी प्रचार या जमीन के जरिये प्रचार करने पर ज्यादा भरोसा कर रही है. इस बार जहां विरोधी दल महागठबंधन में सीट शेयरिंग में ही सिर-फुटव्वल हो रहा है. उसके स्टार प्रचारक की रैली स्थगित हो रही है.

वहीं, भाजपा ने अपना प्रचार अभियान व्यापक स्तर पर शुरू कर दिया है. उसके सभी बड़े नेता सड़क मार्ग से ही प्रचार करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं. रोजाना भाजपा के सभी बड़े नेताओं का कार्यक्रम अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में होता है, जहां वे सड़क मार्ग से ही पहुंच रहे हैं. इस बार अब तक महज एक हेलीकॉप्टर ही पार्टी की तरफ से आया है. वह भी बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के लिए. पिछले लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें, तो भाजपा के 17 उड़न खटोले आसमान में मंडरा रहे थे और इनसे सभी नेता धुआंधार प्रचार कर रहे थे.

इस बार भाजपा ने विरोधी पार्टियों से पहले जोरदार तरीके से प्रचार शुरू कर दिया है, लेकिन यह प्रचार जमीनी स्तर पर ही ज्यादा हो रहा है. विरोधी पार्टियों के दो हेलीकॉप्टर आ चुके हैं. हालांकि, भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर 42 नामी नेताओं और अभिनेताओं के नाम शामिल हैं. ये स्टार प्रचारक पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए बनाये गये हैं.

इनके बिहार आने पर उड़न खटोलों की संख्या बढ़ सकती है. परंतु स्थानीय स्तर पर निरंतर प्रचार करने वाले सभी बड़े नेताओं का चुनावी दौरा गाड़ियों से ही हो रहा है. भाजपा की तरफ से अभिनेताओं की सूची में इस बार सुपर स्टर रहे ‘बिहारी बाबू’ की आवास खामोश है. हालांकि चुनावी मैदान में वह अपने पुराने लोकसभा सीट से ही उतरने जा रहे हैं, लेकिन पार्टी कांग्रेस होगी.

सोशल मीडिया पर फोकस

भाजपा का इस बार भी सोशल मीडिया पर ज्यादा फोकस है. अलग-अलग तरह के अभियान लगातार सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे हैं, जिससे लाखों की संख्या में लोग खासकर युवा जुड़ रहे हैं. ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान सबसे ज्यादा तेजी से चल रहा है. इस हैशटैग को 40 लाख से ज्यादा लोगों ने उपयोग किया है. यह बेहद लोकप्रिय साबित हो रहा है.

बैच-बैनर में भी पीछे नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >